{"_id":"2e7f6f9b8db7f4c30ed3970802b698dd","slug":"teachers-took-the-oath-of-energy-conservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने ली ऊर्जा संरक्षण की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन के प्रत्येक क्षण के लिए ऊर्जा की जरूरत है, इसको ध्यान में रखते हुए अवधूत भगवान राम पीजी कालेज में सोमवार की दोपहर शिक्षकों-विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण का संकल्प लिया। लाइफ क्लब के संयोजक डा. जयशंकर पांडेय ने ऊर्जा का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण की शपथ दिलाई।
प्रधानाचार्य डा. पूनम सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्राप्ति के प्राकृतिक और वैकल्पिक दोनों साधन मौजूद हैं। आबादी बढ़ने के साथ ही ऊर्जा की जरूरत बढ़ती जा रही है, जिसकी पूर्ति के लिए तापीय परियोजनाओं पर ध्यान निर्भर रहना पड़ रहा है। चूंकि यह परियोजनाएं कोयला पर निर्भर हैं और एक समय बाद कोयले की भी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा कोयले से बिजली प्राप्ति के एवज में हमें प्रदूषण का दंश झेलना पड़ रहा है। इसलिए कम से कम ऊर्जा खपत यानी संरक्षण पर इस पर ध्यान देना होगा। बीसीए विभाग के वरिष्ठ प्रवक्ता अब्दुल करीम सिद्दीकी ने कहा कि हमें जीवन के हर मोड़ पर ऊर्जा की जरूरत है। चूंकि इसके संसाधन सीमित हैं, इसलिए हमें इसके कम खपत और संरक्षण के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।