फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers struggle committee

शिक्षक संघर्ष समिति का गठन

Thu, 02 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 02 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teachers struggle committee
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन का बहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की सफलता के लिए सभी शिक्षक संघों की एक संघर्ष समिति बनाई गई।
विज्ञापन


महिला शिक्षकों की कमान गुरुनानक बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज की प्रधानाचार्य सुभाग सिंह को दी गई है। मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को भी प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और प्रदर्शन किया गया।

 मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को भी प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और प्रदर्शन किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष पीएन श्रीवास्तव ने कहा कि बिना संघर्ष के कोई भी उपलब्धि नहीं मिलती है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुभाग सिंह ने कहा कि अध्यापिकाएं आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं और वे हर परिस्थिति में मोर्चे पर डटी रहेंगी। शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के गुलाब राय ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


 अबकी बार मांग पूरी कराकर ही धरना से उठेंगे। सरकारी दमन का गांधीवादी तरीके से सामना किया जाएगा। शिक्षक महासभा के मंडल अध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय ने कहा कि जिले के हर क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षक जुट रहे हैं।

आंदोलन को गति देने के लिए शिक्षक संघर्ष समिति का गठन किया गया। विजय राम पांडेय को समिति का संयोजक बनाया गया।

जबकि डा. बिजेंद्र सिंह, उमाकांत मिश्रा, नंदलाल शुक्ला, देव प्रकाश पांडेय, पीएन श्रीवास्तव, गुलाब राय, कृष्ण कुमार तिवारी, महेंद्र नाथ त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, सुभाग सिंह, डा. मंजू सिंह, संतोष त्रिपाठी, केपी मौर्य


और संगीता श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया। निर्णय लिया गया कि मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। इस मौके पर रामलाल सिंह, राजेंद्र पांडेय, डाली गुप्ता, छाया सिंह, सुमन कोहली, सतीश सिंह, तिलकधारी सिंह, सुनील सिंह, रामअवध, विनोद कन्नौजिया, गणेश प्रसाद मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed