फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teachers should work to increase the intellectual capacity of children

बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए कार्य करें शिक्षक

Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers should work to increase the intellectual capacity of children
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते नीति आयोग के एडिशनल सेक्रेटरी संतोष यादव। - फोटो : SONBHADRA
नीति आयोग के एडिशनल सेक्रेट्री संतोष यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें जिले में जल शक्ति अभियान कैच द रेन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वर्षा जल के संचयन पर जोर देते हुए इसमें जन सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यहां के नागरिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को मिल-जुलकर प्रयास करना होगा। कैच द रेन के तहत वर्षा के जल को संचयन किया जाए, जिससे जनपद का जल स्तर को बेहतर बना रहे। अधिक से अधिक तालाबों, चेकडैम आदि का निर्माण कार्य जल संचयन किया जाए। स्कूलों में बच्चों के पठन-पाठन में बदलाव लाएं ताकि उनकी बौद्धिक क्षमता का बेहतर ढंग से विकास हो सके। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रेडियोलाजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट न होने की समस्या से अवगत कराया गया। जिले के कई क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क समस्या से भी आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। एडिशनल सेक्रेटरी ने समस्या के निस्तारण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्राचार करने की बात कही। सीडीओ सौरभ गंगवार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कैच द रैन आदि विभिन्न के बिन्दुओें पर जानकारी दी। सभी सुझावों पर अमल करते हुए बेहतर परिणाम देने की बात कही। बैठक में बीएसए हरिवंश कुमार, डीआईओएस राजेंद्र यादव, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed