फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher-staff shouted for restoration of old pension

पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक-कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Mon, 08 Nov 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher-staff shouted for restoration of old pension
यूटेक पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर शिक्षक-कर्मचारियों ने सोमवार को नगर में बाइक रैली निकाली। हाइडिल मैदान से निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: हाइडिल मैदान पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। बाइक रैली में शिक्षक व विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह और मंत्री धीरेंद्र पति तिवारी ने कहा पेंशन हक है। इसे हम लेकर रहेंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश पांडेय एवं जिला संरक्षक जय प्रकाश राय ने कहा कि यदि पेंशन बहाल नहीं की गई तो शिक्षक कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे। अशोक त्रिपाठी और क्रांति सिंह ने कहा यदि पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया गया तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। रैली में जिला सह संयोजक इंदु प्रकाश सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक लल्लन सिंह, इंजीनियर डिप्लोमा संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे, मीडिया प्रभारी राकेश चौधरी, पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलामंत्री मानिकचंद, जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव, रविकांत मौर्या, राकेश चतुर्वेदी, आशीष निरंजन, गणेश पांडेय, पवन सिंह, संदीप त्रिपाठी, रुद्र मिश्रा, यतीनंदन, मनीष पटेल, शिवशंकर भारती, मंत्री अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed