फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teacher returning from school beaten

Sonebhadra News: स्कूल से लौट रहे शिक्षक को पीटा

Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
teacher returning from school beaten
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू पुल के पास बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक सवार कुछ युवकों ने घर लौट रहे शिक्षक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मूल रूप से बलिया निवासी एक शिक्षक की तैनाती सोनभद्र से सटे चंदौली जिले के एक स्कूल में हैं। शिक्षक बढ़ौली चौक के पास किराए पर मकान लेकर रहते हैं। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शिक्षक स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे थे। वह हिंदुआरी पुलिस चौकी क्षेत्र के तेंदू के पास पहुंचे थे। इस दौरान चार से पांच हमलावरों ने शिक्षक को घेर कर पीट दिया। कोतवाली पहुंच कर शिक्षक ने तहरीर दिया कि वे चंदौली के प्राथमिक स्कूल में प्रभारी शिक्षक हैं। उनके स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षामित्र आए दिन स्कूल नहीं आती। पिछले चार दिनों वह स्कूल नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने चारों दिन अनुपस्थित दर्ज कर दिया। किसी तरह से जानकारी होने पर शिक्षामित्र ने अपने भाई के साथ ही चार अन्य युवकों को भेजकर उसकी पिटाई करा दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद सहित पांच अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed