{"_id":"6217c0b229af305d643a6c0e","slug":"teacher-molested-student-in-sonbhadra-family-members-gave-tahrir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने दी तहरीर, बीएसए ने बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने दी तहरीर, बीएसए ने बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी
Thu, 24 Feb 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:00 PM IST
सार
बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रकरण की जानकारी होने पर बीईओ अरविंद पटेल को जांच के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि उन्होंने गांव जानकर जानकारी ली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी उसी विद्यालय का शिक्षक है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण उग्र हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, बीएसए ने भी बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा विद्यालय में थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। शोर मचाते हुए किसी तरह शिक्षक के चंगुल से भागी छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। उग्र परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी मामले की छानबीन कर रही है। उधर, बीएसए हरिवंश कुमार ने भी प्रकरण की जानकारी होने पर बीईओ अरविंद पटेल को जांच का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि उन्होंने गांव जानकर जानकारी ली है। शुक्रवार को फिर गांव पहुंचकर पूछताछ करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।
विज्ञापन