फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher molested student in Sonbhadra family members gave Tahrir

सोनभद्र: शिक्षक ने की छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने दी तहरीर, बीएसए ने बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी

Thu, 24 Feb 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

बीएसए हरिवंश कुमार ने प्रकरण की जानकारी होने पर बीईओ अरविंद पटेल को जांच के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि उन्होंने गांव जानकर जानकारी ली है।

विज्ञापन
Teacher molested student in Sonbhadra family members gave Tahrir
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी उसी विद्यालय का शिक्षक है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण उग्र हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, बीएसए ने भी बीईओ से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


एक गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा विद्यालय में थी। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने गलत नीयत से उसे पकड़ लिया। शोर मचाते हुए किसी तरह शिक्षक के चंगुल से भागी छात्रा ने परिजनों को सूचना दी। उग्र परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी मामले की छानबीन कर रही है। उधर, बीएसए हरिवंश कुमार ने भी प्रकरण की जानकारी होने पर बीईओ अरविंद पटेल को जांच का निर्देश दिया। बीईओ ने बताया कि उन्होंने गांव जानकर जानकारी ली है। शुक्रवार को फिर गांव पहुंचकर पूछताछ करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट बीएसए को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed