फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher missing for home after taking leave

छुट्टी लेकर घर के लिए निकला शिक्षक लापता

Tue, 01 Mar 2022 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher missing for home after taking leave
प्राथमिक विद्यालय दोहर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात मोहित सिंह चौहान एक सप्ताह बाद भी अपने घर नहीं पहुंच सके हैं। वे अवकाश लेकर घर के लिए निकले थे। उनके घर नहीं पहुंचने पर भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के विछिया गांव निवासी मोहित सिंह चौहान प्राथमिक विद्यालय दोहर में सहायक अध्यापक हैं। तैनाती के बाद से ही मोहित कोन थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में किराये के मकान में रहते थे। 24 फरवरी को घर जाने के लिए छुट्टी लेकर वह निकले लेकिन सप्ताह भर बाद भी घर नहीं पहुंचे। इससे घरवाले बेचैन हैं। बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रिश्तेदारी व मित्रों से मोहित के बारे में पता लगाया लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है। सोमवार को कोन थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed