फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   teacher died after falling from roof in Sonbhadra

UP News: मामा- भांजे ने साथ में खाया खाना, फिर सोने गए; सुबह नींद खुली तो मामा का छत से नीचे मिला शव

Tue, 27 Aug 2024 07:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Aug 2024 07:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। किराए के मकान में रहने वाला शिक्षक और उसका भांजा रात में खाना खाकर सोए। सुबह जब भांजे की नींद खुली तो उसने मामा की खोजबीन की। छत से देखा तो नीचे मामा का शव पड़ा था। 

विज्ञापन
teacher died after falling from roof in Sonbhadra
मृतक की फाइल फोटो व छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप एक मकान की छत से गिरकर एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


यह है मामला
संतकबीरनगर जिले के निवासी देवेंदु गोस्वामी (30) पुत्र शिवपूजन गोस्वामी बीते पांच वर्षों से मुर्धवा में किराए का मकान लेकर रहते थे। वह म्योरपुर ब्लाक के चौरी ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक तैनात थे। वह प्रतिदिन रेणुकूट से ही स्कूल आते-जाते थे। कमरे में उनके साथ एक साथी शिक्षक राहुल सिंह भी रहते थे। 
विज्ञापन


दो दिनों के अवकाश के कारण राहुल अपने घर संतकबीरनगर गए हुए थे। इस दौरान राहुल का भांजा संजय किसी कार्य से उनके कमरे पर आया हुआ था और यहीं रुका था। संजय ने बताया कि सोमवार की रात में दोनों ने एक साथ खाना खाया और रात 10:30 बजे सो गए। सुबह जब वह सोकर उठा तो देवेंदु को कमरे में न पाकर खोजने लगा। काफी देर खोजने के बाद जब मकान की छत के नीचे देखा तो देवेंदु का शव औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मकान के बगल में स्थित एक दूसरे बिल्डिंग में मौजूद सीसीटीवी देखने पर पता चला कि रात लगभग 11:20 बजे शिक्षक देवेंदु छत पर गए और वहां से रेलिंग से कूद कर दूसरी छत पर गए। इसके बाद वहां से किन परिस्थितियों में वह नीचे गिर गए, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed