फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teach girls without discrimination

घर की लक्ष्मी की पूजा होनी चाहिए, बेटियां किसी से कम नहीं

Thu, 12 Nov 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teach girls without discrimination
म्योरपुर। महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। घर की लक्ष्मी की पूजा होनी चाहिए। बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। लड़का लड़की बिना भेद किए बगैर ही लड़कियों को पढ़ाना चाहिए। ये बातें बृहस्पतिवार को बीडीओ ने ब्लॉक सभागार में महिला सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास का अवसर लड़का लड़की को समान रूप से देना होगा। तभी समान रूप से लड़का लड़की का विकास होगा और वह आगे तरक्की करेंगे। बाल विकास विभाग की प्रभारी सीडीपीओ सरोज देवी ने कहा कि बेटियों को दबाना नहीं चाहिए। हमको लड़कों के समान ही ध्यान देना चाहिए। कहा बेटियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उनको भी समान अवसर का लाभ मिलना चाहिए। सारी महिलाएं और बेटियां लक्ष्मी का ही रूप हैं। यहां सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत दीपक सिंह, एनआरएलएम सुजीत सिंह, ग्राम प्रधान करोड़पतिया देवी, बुद्धि नारायण यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद दीपोत्सव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed