फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TB patients will be searched door to door from March 9

नौ मार्च से घर-घर जाकर खोजेंगे टीबी रोगी

Thu, 03 Mar 2022 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
TB patients will be searched door to door from March 9
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में नौ मार्च से टीबी रोगियों के खोजने का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करेगी। वहीं टीबी मरीजों के अलावा एचआईवी व डायबिटीज से ग्रसित लोगों की भी टीबी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि जिले में नौ से 22 मार्च तक ये अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य टीम जिले के कुल आबादी की 20 प्रतिशत जनसंख्या शहरी एवं ग्रामीण बस्ती और हाई रिस्क क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। जांच के बाद यदि कोई रोगी धनात्मक पाया जाता है तो विभाग द्वारा उसका इलाज नि:शुल्क कराया जाएगा। इस दौरान कोरोना टीका लगवाने के लिए भी छूटे लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा टीम एचआईवी व डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों का भी सैंपल लेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आती हो और खांसते समय खून आता हो, सीने में दर्द और बुखार व वजन कम होने की शिकायत हो तो वे अपने बलगम की जांच अवश्य कराएं। सरकारी अस्पतालों में यह जांच नि:शुल्क कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed