फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tazia , Alm 's marches

ताजिया, अलम का जुलूस निकाला

Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 03 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tazia , Alm 's marches
चेहल्लुम पर गुरुवार को राबर्ट्सगंज में ताजिया और अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अजादारों ने नौहा मातम के जरिए कर्बला के शहीदों को याद किया। वहीं जुलूस में युवाओं ने फनसिपहगिरी में शस्त्रों के प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन



गुरुवार को राबर्ट्सगंज स्थित रिजवी कटरा से स्व. सैयद अख्तर अब्बास रिजवी के निवास से ताजिया और अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस दोपहर बाद करीब तीन बजे निकला जो नगर के विभिन्न रास्तों से होकर कर्बला पहुंचा। इस दौरान अंजुमने हैदरी शिया कमेटी के सदस्यों ने फनसिपहगिरी के तहत कई शस्त्रों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



जबकि अंजुमनों ने जंजीर और कमा का मातम किया। जुलूस में या हुसैन या अब्बास की दर्द भरी सदाएं रास्ते भर गूंजती रहीं।  लोगों ने इमाम हुसैन और उनके शहीद 72 साथियों को नौहों और मातम के जरिए खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस के कर्बला पहुंचने पर एसए रिजवी ने आखिरी सलाम पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस के रास्ते में पुलिस फोर्स की तैनाती रही। जबकि अधिकारी भी गश्त कर स्थिति पर नजर रखे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed