फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Target achieved thanks to workers

कामगारों की बदौलत हासिल किया लक्ष्य

Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Target achieved thanks to workers
खनिक अभिनंदन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति देते मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह और उनकी टीम।
एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार ने कहा कि कामगारों की लगन, मेहनत और समर्पण की बदौलत ही एनसीएल ने 2015-16 में 80.22 टन मिलियन टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। अब कंपनी कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लगी हुई है। वह रविवार को एनसीएल मुख्यालय पर आयोजित खनिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन



कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में प्रत्येक कर्मी का योगदान है। इसलिए कंपनी प्रत्येक कर्मचारी को छह ग्राम का गोल्ड बांड देगी। निदेशक कार्मिक शांति लता साहू, सीवीओ केपी वेंकटेश्वर राव, निदेशक वित्त पीएसआरके शास्त्री, निदेशक तकनीकी/संचालन गुणाधर पांडेय, निदेशक तकनीकी/परियोजना एवं योजिना जेएल सिंह ने श्रम की महत्ता रेखांकित की। कहा कि श्रम सर्वोपरि है। कोर ग्रुप सदस्य मुन्नी लाल यादव, अशोक दुबे, सीएमओएआई अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद ने मजदूर हित में एनसीएल द्वारा उठाए कए कदमों की चर्चा की। वहीं देर रात तक चलो आयोजन में मशहूर पाश्र्व गायक सुखविंदर सिंह और उनकी टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। महाप्रबंधक कार्मिक/कल्याण एजे रेड्डी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed