{"_id":"aa52558d24fbc08ee42bf0ca275ecb70","slug":"talks-fail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता हुई विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता हुई विफल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कोल सेक्टर में दो सितंबर की हड़ताल को स्थगित करने के मसले पर मंगलवार को
विज्ञापन
कोलकाता में कोल इंडिया प्रबंधन, केंद्रीय उप मुख्य श्रमायुक्त राजन वर्मा
और इंटक एवं आरसीएमएस के पदाधिकारी एन अरुण, आरएन चौबे, विकास सिंह आदि के
बीच हुई वार्ता विफल रही।
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने आज हड़ताल का आह्वान करते हुए इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
उधर, इंटक के राष्ट्रीय सचिव आदित्य नारायण मिश्रा ने भी वार्ता विफल होने की पुष्टि की। बताया कि हड़ताल प्रभावी हो, इसको लेकर हर संभव प्रयास, उनके संगठन के साथ ही, एटक, सीटू और एचएमएस के पदाधिकारियों की ओर से भी जारी रही।
उधर, एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में श्रम संगठनों के मंगलवार की शाम बाइक जुलूस निकाला एवं सभा की। दुद्धीचुआ, जयंत, निगाही, अमलोरी, ब्लाक बी, झिंगुरदा, एनसीएल मुख्यालय, ककरी, बीना सहित अन्य कोयला परियोजनाओं में कोयला श्रमिकों ने एकजुटता प्रदर्शित किया।
इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, आरसीएमएस, सीटिया के नेता मौजूद रहे।