फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Taking out a rally, made women aware of elections

रैली निकाल महिलाओं को चुनाव के प्रति किया जागरूक

Sun, 19 Dec 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Taking out a rally, made women aware of elections
कांग्रेस के लड़की हूं-लड़ सकती हूं नारे के साथ रविवार को महिलाओं ने चाचा नेहरू पार्क से यात्रा निकाली। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा जिला कार्यालय पहुंची। इसमें भाजपा सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराने और कांग्रेस की नीतियों लोगों को समझाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी अशोक विश्वकर्मा ने लड़कियों को आगामी चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति भी लोगों से साझा की। महिलाओं से सरकार बनने पर बसों में मुफ्त यात्रा, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय व अन्य पेंशन का लाभ देने की प्रतिज्ञाओं के विषय में भी बताया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, जगदीश मिश्रा, जितेंद्र देव पांडेय, नागेश पाठक, शत्रुंजय व मुश्ताक खां आदि रहे।
विज्ञापन

सरकार की नाकामियां बताईं
वैनी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक चतरा ब्लाक पर हुई। इसमें भाजपा सरकार की नाकामियां बताई गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे निगम मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री विनोद केसरी की माता के निधन पर दो मिनट के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया। इस सरकार में बढ़ रहे बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बलात्कार, हत्या, छिनैती के मामलों पर अंकुश लगाने में सरकार को असफल बताया। बैठक में नागेंद्र पांडेय, लक्ष्मी कांत दुबे, हौसला चेरो, तेतरी भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed