फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Taken to resolve corruption-free India

भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

Sat, 14 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 14 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Taken to resolve corruption-free India
राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल के मार्ग दर्शन में चल कर पीड़ितों की समस्याएं दूर करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


कहा कि दिल्ली ही नहीं पूरे हिंदुस्तान मेें पार्टी का परचम लहरेगा। समारोह के समापन पर नगर में विजय जुलूस निकाला गया।

 समारोह में जिला संयोजक विष्णुकांत तिवारी और जिला सचिव ज्योति ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया। मौजूद लोगों ने भारतीय संविधान द्वारा स्थापित नियमों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत सच्चे स्वराज्य की स्थापना एवं स्वच्छ राजनीति के लिए जीवन भर कार्य करने की शपथ ली।
विज्ञापन


विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि हम जाति एवं धर्म कि राजनीति नहीं करेंगे। कहा कि वर्ष 2017 में यूपी में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी का परचम लहरेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


शपथ कार्यक्रम के बाद गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने नगर में विजय जुलूस निकाला। जुलूस मेन चौक, बढ़ौली चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया।


 जुलूस मेें वैश्य समाज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी, श्रीकांत त्रिपाठी, मदन चौबे, रोहित सिंह, नीरज पांडेय, विनोद दूबे, राम नरेश पटेल, समीर खां, संजय भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed