फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Take pledge to strengthen Gram Sabha on basis of participation

ग्राम सभा को सहभागिता के आधार पर मजबूत बनाने का लें संकल्प

Sun, 22 May 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Take pledge to strengthen Gram Sabha on basis of participation
वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में पंचायती राज के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना पर केंद्रित तीन दिवसीय कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन सहभागी नियोजन विषय की परिधि में विभिन्न सत्रों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पंचायत विशेषज्ञ डॉ. दिलीप दास और मिशन समृद्धि की स्टेट मैनेजर शचि सिंह ने ग्राम पंचायतों के संस्थागत विकास के जरिए पंचायत सरकार, ग्राम स्वराज्य, ग्राम समृद्धि, सहकार के लक्ष्य को प्राप्त करने पर प्रकाश डाला। मिशन समृद्धि और वनवसी सेवा आश्रम के संयोजन में आयोजित विशेष प्रशिक्षण शिविर में चार ब्लॉकों के 17 ग्राम पंचायतों में चल रहे सघन कार्यक्रम को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विभिन्न सत्रों के माध्यम से पंचायती राज विभाग द्वारा जीपीडीपी की गाइड लाइन के अनुसार समस्या का अध्ययन, प्राप्त आंकड़ों के सहभागी विश्लेषण पर चर्चा हुई। शुभा बहन ने प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता वीरेंद्र राय, देवनाथ सिंह, मानदीप आरिफा, उमेश चौबे, दीपचंद, राजेंद्र, बेचन, सोनू, अमृतलाल लहुरमन खरवार, देवकुमारी, रामसुभग कैलाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed