{"_id":"5fc29e228ebc3e9bb22085c9","slug":"tahaseeladaar-ne-rukavaaya-bhavan-nirmaan-sonbhadra-news-vns5606756125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने रुकवाया भवन निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने रुकवाया भवन निर्माण
विज्ञापन
दुद्धी। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के दिघुल ग्राम स्थित मदरसे के सामने सरकारी बांध के बगल में हो रहे भवन निर्माण को तहसीलदार ने रोकवा दिया।
अवैध भूमि पर आधा दर्जन लोगों के द्वारा भवन निर्माण की सूचना मिलने पर आनन फानन में तहसीलदार सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और दिघुल मदरसे के पास भवन निर्माण कर रहे लोगों से भूमि की खतौनी मांगी तो मौके पर किसी ने खतौनी नहीं दिखाई। इस पर तहसीलदार ने तुरंत भवन निर्माण बंद कर खतौनी ले कर तहसील आने को कहा और निर्माण कार्य रोकवाया।
बता दें कि दिघुल स्थित सरकारी बंधे के नाम से मशहूर बंधे के किनारे लोगों द्वारा धड़ल्ले से अवैध भूमि पर भवन निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने कोई दिलचस्पी नही दिखाई। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी।