फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sylhet forest vegetation fire burns

सिलहट जंगल में लगी आग से पेड़-पौधे जले

Sat, 04 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 04 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sylhet forest vegetation fire burns
वन रेंज के सिलहट जंगल में शनिवार की सुबह आग लगने से कई बिगहा क्षेत्र में लगे पेड़-पौधे जल गए। इससे वन संपदा को भारी क्षति हुई है।
विज्ञापन


 अगलगी के लिए महुआ बिनने के लिए झाड़-झंखाड़ की सफाई के लिए लगाई गई आग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। प्रतिवर्ष महुआ के सीजन में आग लगती है, बावजूद इसके अगलगी की घटना को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से समुचित प्रबंध नहीं किए जा सके हैं।

बताया जाता है कि रामगढ़ रेंज के सिलहट जंगल में करीब दस साल पूर्व प्लांटेशन में पौधरोपण किया गया था। पनिकप कला गांव के पूर्व स्थित जंगल में जहां पर प्लांटेशन कराया गया था शनिवार की सुबह आठ बजे हुई अगलगी की घटना के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंजर ओम प्रकाश मिश्रा को दी। सूचना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक आग कई बिगहा क्षेत्रफल में फैल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन कर्मियों की ओर से आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। उधर, सूत्रों की मानें तो अगलगी की घटना को अंजाम महुआ बिनने वालों ने दिया है, क्योंकि महुआ के पेड़ के नीचे सूखे पत्तों के जमा  होने से महुआ बिनने में  परेशानी होती है।

 रेंजर ओम प्रकाश मिश्रा के मुताबिक अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही वनकर्मी आग को बुझाने में जुट गए। फिलहाल अगलगी की घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed