फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as youth festival

युवा महोत्सव के रूप में मनीं स्वामी विवेकानंद की जयंती

Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda's birth anniversary celebrated as youth festival
राबर्ट्सगंज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुष्प अर्पित करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मव? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मंगलवार को जिले भर में युवा महोत्सव के रूप में मनाई गई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। युवाओं से स्वामी विवेकानंद के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान समाज के महान विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

युवक मंगल दल की तरफ से करमा ब्लॉक के सरौली में युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएसओ राकेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नीरज निराला केशरी, संजीव विश्वकर्मा, भुनेश देवगन, रामजी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत किए। इस दौरान योग में रिकार्ड बनाने वाले योग गुरु अजय कुमार पाठक, खिलाड़ी लव वर्मा, राकेश शरण मिश्रा, शिक्षक राजकुमार सिंह, रीना सिंह, रामानुज धर द्विवेदी, सूरज गुप्ता, नीरज निराला सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर करमा थाना प्रभारी देवतानंद, रोशनलाल यादव, हरदेव सिंह, महफूज खान आदि रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राबट्र्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में स्थित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, बलराम सोनी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि रहे। अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबट्र्सगंज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके नगर मंत्री प्रिंस सिंह, कालेज की प्रधानाचार्या वंदना सिंह, शशांक मिश्र आदि रहे। केसरिया हिन्दू वाहिनी ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हिन्दुआरी से बाइक रैली निकाली। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता दुबे, ज्ञानेश्वर प्रसाद मिश्रा, मनमोहन श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन

रामगढ़: चतरा ब्लॉक के काशीपुरा में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संजय दीप कुशवाहा, राजेश कुमार मौर्या, जयप्रकाश, इंद्र बहादुर, फिरोज, रवि कुमार, जगदीश, जितेंद्र मौर्य, शिवानंद, राम सिंगार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल। बाल विद्या मंदिर ओदार में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। आयोजक लालजी तिवारी ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, दिलीप तिवारी, अभय, चंदा मौर्य, ओमप्रकाश पटेल, अरविंद मौर्य, राजकुमार आदि उपस्थित रहे। अंत में कंबल वितरण किया गया। संचालन शिक्षक रामानंद पांडेय ने किया।
चोपन: क्षेत्र के पटवध में ग्राम प्रधान सुनील गौड़ की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस मौके पर नजमुद्दीन इदरीसी, कुशल सिंह, जिला सचिव अनवर कुरैशी, सत्यदेव पांडेय, रशीद आलम, नरेश यादव, रमेश सोनी आदि रहे। अभाविप की तरफ से गुरुद्वारा इंटर कालेज में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मनमोहन कुमार, सुरेंद्र बरनवाल, पवित्र कुमार जायसवाल, अमित कुमार गुप्ता, डा.मीरा सिंह, सरदार सिरमौर सिंह, सतनाम सिंह, पंडित शैलेश मिश्रा आदि रहे।
दुद्धी: गुलालझरिया प्राथमिक विद्यालय में युवक मंगल दल ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। इस मौके पर अखिलेश कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, लालमन सिंह, उदित कुशवाहा, विपुल भारती, वीरेंद्र सिंह, धमेज्न्द्र सिंह, राजनाथ सिंह आदि रहे। इसी तरह
भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.नीलांजन मजूमदार की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार, डॉ. हरिओम वर्मा, डॉ जगजीत सिंह, डॉ. राकेश कन्नौजिया, डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, राजीव मौर्या,राहुल कुमार,रजत राज आदि रहे।

शक्तिनगर: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में एनएसएस इकाई तृतीय की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.प्रेमलता रही। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर लाल, डॉ. ओमप्रकाश यादव, डॉ. अविनाश कुमार दुबे, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार पटेल, डॉ. रणवीर प्रताप सिंह, उदय नारायण पांडेय आदि रहे्। संचालन एनएसएस इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम कीर्ति सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिनेश कुमार ने किया।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खडिय़ा योगीचौरा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार आदि रहे। संचालन अशोक चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed