फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Suspicious recent death of a young man.

संदिग्ध हाल में घायल युवक की मौत .

Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of a young man.
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के झारो कला गांव में शुक्रवार की रात सड़क के किनारे घायलवस्था में एक युवक मिला। आसपास के लोगों ने सीएची दुद्वी भेजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में सड़क के किनारे देखा। ग्रामीणों ने निजी वाहन से अस्पताल भेजा। यहां शनिवार को उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर मौके पर दारोगा इनामुल हक ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई ने बताया कि मृतक की पहचान मनबसा गांव निवासी दीपक कुमार (22) के रूप मेें हुई है। झारोकला गांव के तिराहे पर किसी वाहन के धक्के से घायल होकर दीपक पड़ा था। ग्रामीणों ने उसको अस्पताल भेजवाया था। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed