फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   suspand

अनाज वितरण में गड़बड़ी पर दो कोटे की दुकान निलंबित

Tue, 14 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
suspand
सोनभद्र। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने अनाज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सही मिलने पर हर्रा और अरंगी की वितरण प्रणाली की दुकानें निलंबित कर दी है। आपूर्ति विभाग द्वारा कोटेदारों के खिलाफ प्राप्त शिकायत पत्रों की जांच की गई तो काफी हद तक सही निकली। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ माह पूर्व ग्राम पंचायत अरंगी और हर्रा के कई कार्डधारकों ने डीएम को कोटेदार के खिलाफ शिकयती पत्र सौंपा था। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दुकानदारों ने कई कार्डधारकों का फर्जी ढंग से अंगूठा लगाकर और हस्ताक्षर कर अनाज की कालाबाजारी कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर आपूर्ति विभाग ने शिकायती पत्रों की जांच शुरू की तो सच्चाई खुलकर सामने आने लगी। जांच में पता चला कि कई कार्डधारक गैर प्रांतों या जिलों में नौकरी करते हैं, लेकिन उनका हस्ताक्षर कर हर माह अनाज की कालाबाजारी की जा रही है। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान अरंगी के उचित दर विक्रेता श्यामलाल औश्र हर्रा के कोटेदार श्रीचंद्र गुप्ता के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोपों की पुष्टि हुई है। इसलिए दोनों उचित दर विक्रेता की दुकानों का अनुबंध पत्र विक्रेता की शासन के पक्ष मेें जमा संपूर्ण प्रतिभूति की धनराशि को जब्त करते हुए निरस्त कर दिया गया उन्होंने कहा कि कोटेदार वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें, इसकी मानिटरिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed