फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey was done on the second day regarding the expansion

Sonebhadra News: एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर दूसरे दिन भी हुआ सर्वे

Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Survey was done on the second day regarding the expansion
म्योरपुर। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर एयरपोर्ट को विस्तार देने के उद्देश्य से शनिवार को भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दो सदस्यीय टीम ने सर्वे का काम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के भूमि प्रबंधन इकाई के सीनियर मैनेजर जीबी बनारा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को करकोरी गांव में सर्वे का काम किया। शुक्रवार से शुरू हुए सर्वे के दौरान टीम के लोगों ने म्योरपुर बाजार को बचाते हुए 500 मीटर पश्चिम की ओर का सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने जीपीएस मशीन के माध्यम से लोकेशन ट्रैक करने के साथ ही कई स्थानों पर चिन्ह लगाया। सीमांकन के दौरान उन्होंने जगह-जगह चुना भी गिराया। इस दौरान सर्वेयर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सर्वे अमित ने जीपीएस मशीन और अन्य संयंत्रों के माध्यम से सर्वे का काम किया। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल मौर्या ने टीम का सहयोग किया। टीम के सर्वे के दौरान सीनियर मैनेजर सिविल विवेक चंद्रवंशी, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed