फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey started for construction of drain in Robertsganj

राबर्ट्सगंज में नाला निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू

Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Survey started for construction of drain in Robertsganj
इंतजार के बाद रविवार को जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद (राबर्ट्सगंज) में नाला निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया। सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की तरफ से नगर में नालों का निर्माण कराया जाएगा। नाला निर्माण होने से वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए वर्षों से मांग की जा रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे और चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने केंद्रीय नगर विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात किए थे। केंद्रीय मंत्री जिले को गोद भी लिए हुए है। अथक प्रयास के बाद शासन में नाला निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी। निर्माण के लिए प्रस्तावित 37 करोड़ की धनराशि जारी करते हुए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया।
विज्ञापन

धन जारी होने के पांच महीने बाद भी कार्यदायी संस्था की तरफ से नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। इसको गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने अपने दो दिसंबर के अंक में पेज नंबर दो पर 37 करोड़ मिले, फिर भी नहीं शुरू हुआ नालों का निर्माण शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद सदर विधायक के निर्देशन पर रविवार को कार्यदायी संस्था की तरफ से नाला निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू कराया गया। सर्वेक्षण के दौरान सदर विधायक व नगर पालिका चेयरमैन के साथ कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक श्रीप्रकाश त्रिपाठी, भाष्कर मौर्य, ठेकेदार व नगर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed