फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Survey of Pipri Nagar done with drone camera

Sonebhadra News: ड्रोन कैमरे से हुआ पिपरी नगर का सर्वे

Thu, 15 Feb 2024 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Survey of Pipri Nagar done with drone camera
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में बृहस्पतिवार को शासन की ओर से ड्रोन कैमरे से सर्वे किया गया। लखनऊ से आई टीम ने पूरे नगर में भ्रमण कर हर पहलू से डाटा एकत्रित किया।
विज्ञापन

पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से नगर पंचायत में लोगों को भौमिक अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी के तहत वह लगातार मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के बड़े अफसरों से मिलकर इस समस्या का निदान करने का प्रयास कर रहे हैं। यह टीम प्रदेश सरकार की ओर से भेजी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 1958 में ही पिपरी को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया, मगर यह अनसर्वेड एरिया है। कई विभाग इस पर अपना हक जताते रहते हैं। इसकी वजह से यहां रह रहे लोगों को भौमिक अधिकार नहीं मिल सका है। तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा। मुख्य सचिव के निर्देश पर ड्रोन कैमरे से सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें नगर पंचायत की सीमा निर्धारित की जा रही है और इसके संबंध में फैसला प्रदेश सरकार को लेना है। सर्वे करने आई टीम के सदस्य आशीष ने बताया कि सर्वे के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed