फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Supported the farmers' movement, decided to protest

किसानों के आंदोलन का किया समर्थन, प्रदर्शन का निर्णय

Mon, 30 Nov 2020 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Supported the farmers' movement, decided to protest
सोनभद्र। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने और किसानों की फसल की सरकारी खरीद की हर हाल में गारंटी, किसान विरोधी-देश विरोधी तीनों कानूनों और विद्युत संशोधन अधिनियम 2020 वापस लेने जैसी मांगों पर जारी किसान आंदोलन का समर्थन किया है। समर्थन में प्रदर्शन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एआईपीएफ के जिला संयोजक कांता कोल व नेता कृपाशंकर पनिका ने कहा कि गांव स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आंदोलनरत किसानों पर लादे मुकदमों को वापस लेने, सहकारी खेती को सरकारी मदद, धान की सरकारी खरीद की गारंटी, खरीद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने, मनरेगा में सौ दिन काम व बकाया मजदूरी का भुगतान, वनाधिकार के तहत जमीन का अधिकार, कोल को आदिवासी का दर्जा आदि सवालों को भी मजबूती से उठाया जायेगा। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यक्रम के कारण एआईपीएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान नेता योगीराज पटेल समेत विपक्षी दलों के तमाम नेताओं की गिरफ्तारी और नजरबंदी की कड़ी निंदा किया। कहा कि यह आरएसएस-भाजपा की सरकार की कायराना हरकत है। सभी नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed