फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Support to party restoring old pension : Hari Kishore

पुरानी पेंशन बहाल करने वाली पार्टी को समर्थन : हरि किशोर

Tue, 01 Mar 2022 06:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Support to party restoring old pension : Hari Kishore
यूपी में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की घोषणा करने वाली पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन दिया जाएगा। यूपी सरकार कहती है कि केंद्र सरकार को पेंशन बहाल करने का अधिकार है जबकि राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर साबित कर दिया कि प्रदेश सरकार ही पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू कर सकती है। यह बातें मंगलवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2005 में यूपी में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया गया। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर संगठन ने कई बार आंदोलन किया। पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहत सभी कर्मचारी, शिक्षकों, अधिकारियों ने मिलकर आंदोलन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ व तत्कालीन मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने सात शीर्ष अधिकारियों की एक समिति गठित कर दो माह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने की बात करने वाली पार्टी का समर्थन किया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार दुबे, अरुण सिंह, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, सलाउद्दीन, संतोष सिंह, पंकज कुमार मिश्र, राकेश कुमार, शिक्षक संघ के ददन सिंह, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed