{"_id":"5ba926d0867a557f565e5485","slug":"supply-matter-in-municipal-robertsganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक सामान आपूर्ति आदेश निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक सामान आपूर्ति आदेश निरस्त
sonbhadra
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के लिए इलेक्ट्रानिक सामानों की आपूर्ति में तय अधिकतम कीमत से काफी ज्यादा मूल्य तय कर बिलिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद, संबंधित फर्म को दिए गए आपूर्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है। आगे से किसी भी मामले में ऐसा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पूर्व में सात सौ रुपये के कूड़ेदान की बिलिंग करीब 12 सौ रुपये कर दिए जाने का मामला काफी चर्चा में रहा था, लेकिन येन-केन उस मामले को दबा दिया गया। अभी यह मामला लोगों के जेहन से मिट रहा था इसी बीच इलेक्ट्रानिक सामानों की आपूर्ति में सामान की तय अधिकतम कीमत से दो से तीन गुना ज्यादा कीमत पर बिलिंग करने के मामले ने खलबली मचा दी।
इस मामले को जबअमर उजाला ने प्रमुखता से उठाए तो संबंधितों ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सोमवार को टेंडर पाने वाले फर्म को दिए गए आपूर्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया। अब फिर से आपूर्ति ली जाएगी या संशोधित दर पर फिर से भुगतान प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि लोग पूर्व की स्थितियों को देखते हुए दोबारा भुगतान प्रक्रिया अपनाए जाने पर भी गोलमाल की आशंका जताने लगे हैं।