{"_id":"5f64f2df8ebc3ef4811209c2","slug":"supply-disrupted-for-48-hours-in-40-villages-of-babni-sonbhadra-news-vns5480428106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी के 40 गांवों में 48 घंटे से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी के 40 गांवों में 48 घंटे से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
आसनडीह। विकास खंड बभनी क्षेत्र के 40 गांवों में करीब 48 घंटे से बिजली की आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति चालू नहीं होने से छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, बिजली से चलने वाले उपकरण भी शोपीस साबित हो रहे हैं। आपूर्ति बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि बभनी ब्लाक क्षेत्र में आये दिन बिजली की आपूर्ति बंद होने से कनेक्शन धारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली बिल तो हमेशा आता है लेकिन बिजली की आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही है। बभनी ब्लॉक के बभनी, चपकी, आसनडीह, चैनपुर, घघरा, बरवें, चौना, पोखरा सहित अन्य गांवों में आपूर्ति बंद है। पुराने बिजली के खंभे एवं जर्जर तारें किसी न किसी गांव में आये दिन टूटता रहता है।
तार टूटने से कई बार हादसा भी हो गया है, बावजूद इसके मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने सांसद, विधायक को भी इसकी लिखित जानकारी दी। लेकिन अभी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। क्षेत्र के राजकुमार गुप्ता, इंद्रदेव, रामचंद्र, अनिल कुमार सिंह, रमाशंकर, भगवान दास आदि उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता बिहारी लाल ने कहा कि समस्या क्यों है, बभनी में यह चेक कराया जा रहा है।