फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Superstition and a curse dowry

अंधविश्वास और दहेज प्रथा एक अभिशाप

Sun, 25 Jan 2015 11:14 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Sun, 25 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Superstition and a curse dowry
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंध विश्वास और दहेज प्रथा को नाटक के जरिए अभिशाप बताया। वहीं अन्य प्रस्तुतियों को भी लोगों  ने सराहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, रिहंद सुपर थर्मल पावर के महाप्रबंधक एसके सिन्हा और एसआर प्रबंधक कन्हैया लाल पनिका ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
विज्ञापन


बच्चों ने गीतों पर जहां शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं अंधविश्वास और दहेज प्रथा पर लघु नाटक पेश किया। मुख्य अतिथि विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालय को कंप्यूटर कक्ष और ट्रांसफार्मर विधायक निधि से देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि रिहंद सुपर थर्मल पावर के महाप्रबंधक एसके सिन्हा ने कहा कि बच्चों ने जिस तरह से नाटकों के जरिए दहेज प्रथा और अंधविश्वास के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है वह सराहनीय है।

अध्यक्षता राम अवध और संचालन विजय प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम प्रकाश पांडेय, प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय, दीप नारायण सिंह, डाक्टर राम प्रसाद मौजूद रहे। सुकृत प्रतिनिधि के अनुसार, राणा प्रताप विद्यालय लोहरा का 27वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


इसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विकास शाक्य एडवोकेट, कमलेश सिंह कुशवाहा, मुमताज खां, सुदामा सिंह, पारस सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed