फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Super Star Duddhi defeated Mahuli Junior in the final

Sonebhadra News: फाइनल में सुपर स्टार दुद्धी ने महुली जूनियर को हराया

Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Super Star Duddhi defeated Mahuli Junior in the final
महुली। दुद्धी विकासखंड के महुली में श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में नाइट कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सुपर स्टार दुद्धी की टीम ने जीत हासिल की। उसने मेजबान महुली जूनियर टीम को हराया।
विज्ञापन

टाॅस जीतकर सुपर स्टार दुद्धी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 121 रन बनाए। अंकित ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। जवाब में मेजबान महुली जूनियर टीम सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी। मैन आफ द मैच का पुरस्कार 41 रन बनाने एवं चार विकेट लेने वाले दुद्धी के अंकित कुमार को दिया गया। मुख्य अतिथि डीसीएफ दुद्धी के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दीं। कहा कि टूर्नामेंट में फाइनल मुकाबले तक पहुंचना किसी भी टीम की श्रेष्ठता को साबित करता है। उन्होंने कहा कि खेलने वालों को हार व जीत दोनों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस मौके पर वीरेंद्र चौधरी, अरविंद जायसवाल, वीरेंद्र कन्नौजिया, राकेश कुमार, ओंकार शुक्ला, सूरज कुमार, नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed