{"_id":"56f576484f1c1b057ef14d78","slug":"sung-mo-skimming-abir","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाए फाग, उड़ाए अबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाए फाग, उड़ाए अबीर
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी के हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को फाग महोत्सव में भ्ााग लेते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद भ्ाी अभी लोगों की खुमारी नहीं उतरी है। कई स्थ्ाानों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान फाग गाए तो अबीर गुलाल भी उड़ाए गए।
अनपरा संवाददाता के अनुसार, रेणुसागर पावर डिवीजन की ओर से गुरुवार शाम आवासीय परिसर में आयोजित होली कार्यक्रम में देर शाम तक फाग गाए गए।
जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाए। मुख्य अतिथि यूनिट हेड केपी यादव ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। इस पर्व पर हम बुराई रूपी होलिका का दहन करते हैं। जीवन में भी हम इस पर्व से प्रेरणा लेते हुए बुराइयों का त्याग करना चाहिए।
इस अवसर पर अरूण पोद्दार, पीके गोयल, आरपी सिंह, आरके श्रीवास्तव, एसबी वर्मा, जमाल अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश तिवारी ने किया। दुद्धी संवाददाता के अनुसार, हनुमान मंदिर में गीत-संगीत प्रतियोगिता में खजुरी, महुली, दुमहान, बरखोरहा गांव के कीर्तन कलाकारों ने फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
दो राउंड चले गीत-संगीत में बरखोरहा को प्रथम, खजुरी एवं दुमहान को क्रमश: द्वितीय और महुली को तृतीय स्थान मिला। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल एवं जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि ने बताया कि फाग गीतों की प्रतियोगिता में बरखोहरा गांव के कलाकारों की प्रस्तुति शानदार रही।
बरखोहरा के कलाकारों को प्रथम स्थान आने पर पुरस्कृत किया गया। रामलोचन तिवारी, डॉ. राजकिशोर, रविंद्र अग्रहरि, विक्रमादित्य गुप्ता, आलोक कुमार, नंदलाल एडवोकेट, दिनेश अग्रहरि, देव नारायण जायसवाल आदि मौजूद रहे।
घोरावल संवाददाता के अनुसार, नगर स्थित गिरिवासी-वनवासी सेवा प्रकल्प पर शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष सिंह ने कहा कि देश में एक प्रधान, एक निशान, एक विधान का सम्मान होगा।
कहा कि होली के मौके पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता के प्रति निष्ठा की शपथ्ा ली जाए। मुख्य अतिथि अंबरीष सिंह एवं अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्षता हिमांशु कुमार सिंह व संचालन नरसिंह त्रिपाठी ने किया। दिवाकर त्रिपाठी, गणेश देव पांडेय, पूर्व विधायक तीरथराज, श्याम धर मिश्र, नंदलाल, केपी मौर्य, राजेंद्र सिंह, आत्मानंद सिंह मौजूद थे।