{"_id":"67f1796b1dd18dbe520e2494","slug":"summer-special-train-will-run-from-today-between-madar-and-ranchi-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-126591-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मदार से रांची के बीच आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मदार से रांची के बीच आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
रेलवे रांची से मदान जंक्शन के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन जयपुर होते हुए संचालित होगी। चोपन के रास्ते जिले से गुजरेगी। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 09619 मदार जंक्शन-रांची स्पेशल ट्रेन छह अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को मदार जंक्शन से प्रस्थान करेगी। कुल 13 ट्रिप ट्रेन का परिचालन होगा।
इस ट्रेन का मदार जंक्शन से प्रस्थान रविवार 13:50 बजे होगा। जयपुर, सवाई माधोपुर जंक्शन, सोगरिया, गुना जंक्शन, सागर, कटनी मूडवारा, चोपन, डाल्टनगंज, लोहरदगा होते हुए रांची को सोमवार 21:25 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 09620 रांची-मदार जंक्शन स्पेशल ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को रांची से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन का रांची प्रस्थान सोमवार 23:55 बजे होगा। लोहरदगा, डालटनगंज के रास्ते 6.40 बजे चोपन आएगी। यहां से 07 बजे रवाना होगी। इसके बाद कटनी मूडवारा, सागर, गुना जंक्शन, सोगरिया, सवाई माधोपुर जंक्शन से जयपुर होते हुए मदार जंक्शन पर बुधवार नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
धनबाद मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के दो कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के सात कोच, वातानुकूलित 3-टियर के छह कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर का एक कोच कुल 18 कोच होंगे।