फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Summer camp concluded there was loud applause children displayed their talent

Sonbhadra News: समर कैंप का समापन, जमकर बजी तालियां, बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 10 Jun 2025 08:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 08:29 PM IST
सार

 जिले के 654 परिषदीय कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और 65 माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। इस दौरान यहां आने वाले बच्चों ने जो कुछ सीखा था उसका प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि रोजाना अधिक से अधिक किताबों के अध्ययन का अभ्यास करें।

विज्ञापन
Summer camp concluded there was loud applause children displayed their talent
बच्चों ने किया कला का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 654 परिषदीय कंपोजिट, उच्च प्राथमिक और 65 माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे 20 दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कैंप में सीखी गई जानकारियों को साझा किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में कैंप के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी और डीआईओएस जयराम सिंह मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। डीआईओएस ने कॉलेज की उपलब्धियां से मुख्य अतिथि को अवगत कराया।
विज्ञापन


सीडीओ ने छात्राओं को रोजाना अधिक से अधिक किताबों को पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल और वालंटियर प्रशांत ने ब्राइटर माइंड की भी प्रस्तुति किया गया। कार्यक्रम में अर्चना सिंह यादव, जाह्नवी, प्राची गुप्ता, राधा गुप्ता, प्रकाश त्रिपाठी, राहुल कनौजिया आदि मौजूद रहे। सीडीओ ने छात्राओं को  ट्राफी और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed