फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students' Union Election: 25 candidates nominated for seven posts

छात्रसंघ चुनाव: सात पदों के लिए 25 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 19 Feb 2021 08:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Students' Union Election: 25 candidates nominated for seven posts
ओबरा राजकीय पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव का नामांकन करते जाते छात्र - फोटो : SONBHADRA
ओबरा। ओबरा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के तहत शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था व गहमागहमी के बीच अध्यक्ष सहित सात पदों पर 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिये ती, उपाध्यक्ष पद के लिए छह ने नामांकन किया। महामंत्री के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए चार ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कालेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ के समर्थक गाजे बाजे व गाड़ियों के साथ नगर की सड़कों पर जुलूस निकालकर महाविद्यालय परिसर पहुंचे। नामांकन में निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विकास कुमार, राजेश प्रसाद, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने नामांकन पत्र जमा कराया। प्राचार्य एवं छात्र संघ संरक्षक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस एवं प्रशासन के अच्छे सहयोग से नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से हुई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. मीरा यादव ने बताया कि 20 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और वैध नामांकन पत्रों की घोषणा की जायेगी। 22 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी होगी। 23 फरवरी को प्रत्याशी योग्यता एवं परिचय सभा और 25 फरवरी को मतदान एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed