{"_id":"61aa1b2bb28ee4645d3f360a","slug":"students-showed-their-strength-in-sports-competition-sonbhadra-news-vns6258068200","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर विकास खंड के उरमौरा गांव स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से 26वीं जनपद स्तरीय दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय विद्यालयों के कक्षा से आठ तक के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डीएम टीके शिबू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दस अंक पाकर घोरावल प्रथम रहा जबकि द्वितीय स्थान पर आये करमा ब्लॉक को आठ अंक मिला है। चतरा ब्लॉक सात अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। बभनी व चोपन ब्लाक को पांच-पांच अंक मिले हैं जबकि म्योरपुर व दुद्दी क्रमश: तीन व दो अंक मिले। इस प्रतियोगिता में राबर्ट्सगंज, नगवां व कोन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को सम्मान व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया जाएगा। इस मौके पर डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, संतोष कुमारी, बीईओ आलोक यादव, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, शिक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा, अखिलेश सिंह गुंजन, सूर्य प्रकाश सिंह, बृजबाला सिंहरामचंद्र मौर्या, दिप्ती देव, सुषमा शुक्ला, सोनी मौर्या, इंदू सिंह, प्रियंका पाण्डेय, रंजना राय, अकांक्षा सिंह, सिंधु मिश्रा, आरती जायसवाल रही।