फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students protest over College management

मांगें मनवाने के लिए दिया धरना

Sat, 27 Jun 2015 11:05 PM IST
संवाददाता ओबरा।
संवाददाता ओबरा। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students protest over College management
ओबरा, चोपन, डाला, गुरमा और चुर्क के छात्रों को स्थानीय महाविद्यालय के स्नातक में प्रवेश के लिए 25 अंकों के अधिभार को बहाल करने, प्राचार्य की नियुक्ति आयोग से कराने व सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अधिभार बहाली मंच के बैनर तले छात्र नेताओं ने शनिवार को संयुक्त रूप से नगर के सुभाष तिराहे पर धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने धरने पर बैठे छात्र नेताओं का माल्यार्पण किया। छात्र नेता विजय शंकर यादव ने बताया कि महाविद्यालय की स्थापना में यहां के निवासियों और परियोजना के कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया था। जिसके कारण महाविद्यालय की स्थापना से ही ओबरा, चोपन, चुर्क, डाला एवं गुर्मा के इंटरमीडिएट पास छात्रों को स्नातक प्रवेश में 25 अंकों का अधिभार मिलता रहा है। जिसे महाविद्यालय के प्राचार्य ने मनमानी करते हुए खत्म कर दिया।
विज्ञापन


 इस बात को लेकर छात्रों में नाराजगी है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कहा कि दुद्धी महाविद्यालय में प्रवेश शुल्क डेढ़ सौ रुपये है जबकि यहां के कालेज में प्रवेश शुल्क के नाम 290 रुपये वसूला जा रहा है। ओबरा के प्राचार्य हमेशा मनमानी करते हुए छात्र नेताओं पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही संभ्रांत लोगों से दुर्व्यवहार करते रहते हैं। उन्होंने प्राचार्य की नियुक्ति आयोग से करने एवं सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग की। चेतावनी दी कि महाविद्यालय प्रबंधन ने मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो छात्र तीन जुलाई से कालेज गेट पर अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे। इस मौके पर अरविंद सोनी, आकाश जायसवाल, रोहित यादव, नीरज भाटिया, विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed