{"_id":"619f96e32bf92073f33d55c2","slug":"students-protest-against-ntpc-rihand-angry-again-for-being-denied-bus-travel-sonbhadra-news-vns6244190166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: एनटीपीसी रिहंद के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन, बस यात्रा से वंचित करने पर फिर भड़के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: एनटीपीसी रिहंद के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन, बस यात्रा से वंचित करने पर फिर भड़के छात्र
Sat, 27 Nov 2021 11:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
NTPC
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनभद्र जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पढ़ाई के लिए साईं कॉलेज के विद्यार्थियों ने एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। गुरुवार को फिर से प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारे लगाए। अपर महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि सुनवाई नहीं हुई तो प्रशासनिक भवन गेट पर बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीजपुर, सिरसोती, डोडहर, बाजार, पुनर्वास कॉलोनी के युवा तकनीकी और उच्च शिक्षा के लिए बैढ़न, विंध्यनगर, शक्तिनगर स्थित संस्थानों में पढ़ाई करते हैं। इनके आवागमन के लिए वर्षों से सीएसआर प्रबंधन अनुबंध के तहत बस सेवा मुहैया कराता रहा है। वर्तमान में केवल काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर शाखा के विद्यार्थियों को ही लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए बस यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इससे खफा सांईं कॉलेज सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थी पिछले तीन दिन से प्रदर्शन कर आवागमन की अनुमति देने के लिए प्रबंधन से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रा प्रियंका कुमारी, अंकिता सिंह, आदिल खां, राजेश, सुनैना, आशा, सुषमा, दुर्गावती, नीतू, नीरज, अखिलेश, आस्था, राजकुमार, पुष्पा, अभिषेक, आदर्श आदि ने पत्र देकर कहा है कि सभी विद्यार्थियों के लिए पूर्व की तरह बस सेवा बहाल की जाए।