फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students made aware about traffic rules

यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about traffic rules
चुर्क राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में यातायात जागरुकता गोष्ठी में शामिल लोग। - फोटो : SONBHADRA
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क के साथ ही विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमौरा और लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर यातायात जागरूक अभियान के तहत कार्यक्रम गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए इसके पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में यातायात जागरुकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के तथा नशे की हालत में वाहन न तो स्वयं चलायें और ना ही दूसरों को चलाने दें। इस मौके पर सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, यातायात प्रभारी राजेश सिंह, चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, कॉलेज के निदेशक, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं राबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यातायात पुलिस की तरफ से सड़क सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा अपने साइड से चलें। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने आभार जताया। इस मौके पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. कैलाशनाथ, डॉ. अरूणेंद्र संदल, प्रतीक, पंकज, रनजीकांत, मनीष आदि उपस्थित रहे। इसी तरह लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर यातायात नियमों के प्रति टोल कर्मियों को जागरूक करते हुए पंफलेट वितरित किया गया। इस मौके पर टोल प्लाजा के एजीएम रमजान पटेल, सीनियर प्लाजा मैनेजर नीरज रमयानी, मैनेजर शकील अहमद अंसारी, लाइजनिंग मैनेजर सोनू कुमार सिंह, रूट पेट्रोल मैनेजर सदानंद यादव, धीरज कुमार पूनिया, प्रदीप पांडेय, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed