फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students have the talent introduction

छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाओं का दिया परिचय

Tue, 08 Sep 2015 11:40 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Tue, 08 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students have the talent introduction
स्थानीय भीमराव अंबेडकर स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में मंगलवार की दोपहर 61वीं तीन दिवसीय प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. संजय तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में निष्पक्षता के साथ खेलकूद को भी पाठ्य सहगामी के रूप में सम्मिलित किया गया है।

इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों में अनुशासन के साथ समूह में कार्य करने की प्रतिभा विकसित होती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेल शुभारंभ पर आयोजक ओबरा इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति गरिमा, शिवानी सिंह, अर्चना, प्रियंका, स्वाति, राजिया द्वारा की गई।

वहीं कामल, रुपाली एंड पाटी द्वारा डांस, गणेश वंदना तथा नीरज एवं विद्या सागर की मोरनी डांस की प्रस्तुति से सराहना बटोरी। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए बैडमिंटन के 19 वर्ष बालक वर्ग में फैजाबाद तथा बरेली के बीच खेला गया,

जिसमें बरेली 21-9, 21-4 से विजई रहा, दूसरा मैच लखनऊ व कानपुर के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ 30-25 से विजयी रहा। 19 वर्षीय बालिका वर्ग में बरेली एवं लखनऊ के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ 30-25 से विजयी रहा।

 14 वर्षीय बालक वर्ग में बरेली व अलीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में बरेली 30-17 से विजयी रहा। 14 वर्षीय बालिका वर्ग में गोरखपुर तथा मेरठ के बीच हुए मुकाबले में मेरठ 30-17 से जीता।

19 वर्षीय बालिका वर्ग में सहारनपुर तथा अलीगढ़ के बीच हुए मुकाबले में 30-23 से सहारनपुर जीता। वहीं दूसरी ओर अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग टेबल टेनिस में इलाहाबाद से कानपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कानपुर ने अलीगढ़ को 3-1 से हराया। वहीं वाराणसी ने सहारनपुर को 3-0 से हराया। अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में इलाहाबाद ने मेरठ को 3-0 से आगरा ने अलीगढ़ को 3-1 से हराया।


वहीं गोरखपुर मंडल एवं कानपुर मंडल को वाक ओवर मिला। निर्णायक की भूमिका अजीत यादव, नितिन यादव, शुभम जायसवाल, सुनील सिंह, नवीन श्रीवास्तव रहे।

मौके पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक प्रशासन इं. एचपी सिंह, डा. सुरेश मिश्रा, संतोष कुमार श्रीवास्वत, अबु लैस अहमद, विजय कुमार, प्रताप नारायण श्रीवास्तव, इं. राजीव कुमार, वीके मालवीय, अनुराग मिश्रा मौजूद रहे। संचालन वीपी सिंह एवं कमलेश राजहंस ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed