फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Students and parents disappointed as exam had already finished by time arrived time incorrectly on admit card

UP: टाइम पर पहुंचे पर खत्म हो गई थी परीक्षा, मायूस हुए छात्र-परिजन; प्रवेश पत्र में गलत लिखा था समय

Fri, 05 Dec 2025 09:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 09:00 PM IST
सार

Sonbhadra News: काशी विद्यापीठ प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को निश्चिंत होकर आगे की परीक्षा में शामिल होने और जल्द ही इसका हल निकालने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Students and parents disappointed as exam had already finished by time arrived time incorrectly on admit card
काॅलेज के बाहर एडमिट कार्ड के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विद्यापीठ में बीकाॅम के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में प्रवेश पत्र पर गलत समय अंकित होने के कारण शुक्रवार को कई छात्रों की परीक्षा छूट गई। वह रॉबर्ट्सगंज स्थित केंद्र पर पहुंचे तो पता चला कि दो घंटे पहले ही परीक्षा खत्म हो चुकी है। ऐसे छात्रों की संख्या 12 बताई जा रही है। पीड़ित छात्रों और अभिभावकों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


राॅबटर्सगंज निवासी सीता पांडेय का कहना था कि उनके बेटी को बीकाॅम पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देनी थी। प्रवेश पत्र में परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम चार बजे तक अंकित था। शुक्रवार को जब वह बेटी को लेकर पहले दिन की परीक्षा दिलाने पहुंचीं तो पता चला कि इम्तिहान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच ले लिया गया है। 
विज्ञापन


छात्र प्रियांशु सिंह, रोशनी परवीन, आदित्य राय, भूमि पांडेय, नेहा, संध्या, प्रिंस यादव, अभिनेंद्र गिरि की भी यही शिकायत रही। उन्होंने बताया कि पहले दिन कॉर्पोरेट एकाउंटिंग की परीक्षा ली जानी थी, लेकिन प्रवेश पत्र पर गलत समय अंकित होने से वह इम्तिहान नहीं दे पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाला जाएगा समाधान

जिले की परीक्षा के नोडल एवं राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के प्राचार्य डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि तकनीकी त्रुटि के कारण विद्यापीठ की साइट से निकाले गए प्रवेश पत्र में ही गलत समय अंकित हो गया था। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा की समय सारिणी देखी उनकी परीक्षा नहीं छूटी। जिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया उन्हीं के साथ यह स्थिति बनी। स्थिति से विद्यापीठ प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसका कोई न कोई हल निकाल लिया जाएगा।
 

12 छात्र-छात्राओं के परीक्षा छूटने की सूचना है। सिर्फ सोनभद्र से यह शिकायत आई है। संबंधित महाविद्यालय को सभी बच्चों को निर्धारित समय से अवगत कराने के लिए कहा गया था। अधिकांश बच्चे सही समय पर उपस्थित हुए। सिर्फ 12 छात्र किन कारणों से वंचित रह गए इसकी जानकारी ली जाएगी। सभी छात्र तनावमुक्त होकर आगे की परीक्षा दें। जल्द ही छूटे प्रश्नपत्र का समाधान निकाला जाएगा। - दीप्ति मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, काशी विद्यापीठ वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed