फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Student harassed by molestation commits suicide in sonbhadra FIR lodged against accused

छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान: बेटी की लाश देख चीख पड़ी मां, आरोपी के खिलाफ FIR; बताई थी आपबीती

Sat, 16 Aug 2025 02:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में किशोरी की लाश उसके घर में मिलने की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि युवक उस पर शादी का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
Student harassed by molestation commits suicide in sonbhadra FIR lodged against accused
बभनी पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : istock

विस्तार

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को नौंवी कक्षा की छात्रा ने घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। गांव के ही एक युवक की छेड़छाड़ व प्रताड़ना से वह आजिज थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


किशोरी (14) कक्षा-9 में पढ़ती थी। पिता के मुताबिक शुक्रवार की सुबह आवास में थे। बेटी खाना बनाने के लिए बगल में स्थित पुराने घर में चली गई। कुछ देर बाद जब पत्नी वहां गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। बगल के झरोखे से अंदर जाकर दरवाजा खोला तो बेटी का शव बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसआई शिवमूरत यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। पिता ने बताया कि सोमवार की रात बेटी घर के बाहर पानी लेने गई थी। वहां गांव के चार लड़कों और एक औरत पकड़ कर अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार की रात में वह उनके चंगुल से छूटकर घर आई तो मां को पूरी बात बताई थी, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की थी। इस बाबत एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की शादी तय थी। बावजूद गांव का एक लड़का उसे फोन कर शादी के लिए दबाव बनाता था। 

वह बार-बार उसे प्रताड़ित कर रहा था। इसी से आजिज आकर किशोरी के यह कदम उठाने की बात सामने आई है। आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed