{"_id":"61ba2f447f02ba2a8e76d452","slug":"struggled-with-jam-could-not-go-to-duty-and-school-sonbhadra-news-vns628118448","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझे, नहीं जा सके ड्यूटी और स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझे, नहीं जा सके ड्यूटी और स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर व पिपरी थाना क्षेत्र की सीमा के रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आरवाई सिंह घाट पर ओवरलोड बालू लदी ट्रकों के चलते मंगलवार की रात जाम लग गया। जाम के चलते सैकड़ों मजदूरों की ड्यूटी बुधवार को छूट गई। इससे क्षुब्ध होकर श्रमिकों ने कटौली मोड़ तिराहे पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
म्योरपुर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का संचालन शुरू हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ओवरलोड बालू लदी ट्रकों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है जिसकी वजह से आम जनता को काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि प्रतिदिन रोजी रोटी की तलाश में रेणुकूट जाकर कमाने वाले लोगों को जाम की वजह से बुधवार की सुबह आधे रास्ते से ही वापस आना पड़ा। बुधवार की दोपहर तक जाम इतना बढ़ गया था कि आश्रम मोड़ से मुर्धवा तक ट्रकों की लाइन लगी हुई थी। एक लाइन पर ही दोनों तरफ की गाड़ियां आ जा रही है। बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके और जाम में फंसे रह गए। सरकारी विद्यालयों के शिक्षक समेत तमाम अन्य लोग अपने काम पर समय से नहीं पहुंच सके। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।