फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strategy made to make Kisan Mahasammelan successful

किसान महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए बनी रणनीति

Wed, 24 Feb 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Strategy made to make Kisan Mahasammelan successful
राबर्ट्सगंज स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते किसान कांग्रेस के प्रदेश उप? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिला किसान कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी धीरेंद्र आनंद मिश्रा व प्रदेश महासचिव व प्रभारी जितेंद्र नाथ चौबे रहे। इस दौरान 28 फरवरी को किसान महा सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र आनंद मिश्रा ने कहा कि यूपी में किसानों की समस्या बढ़ती जा रही है। केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि कानून लाकर मोदी सरकार कुछ उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम करना चाहती है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि देश के किसान करीब तीन महीनों से दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सत्ता के नशे में चूर बीजेपी सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। महासचिव जितेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आयी है तब से महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। डीजल के दाम बढ़ने से किसान भी परेशान है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, बद्री सिंह गोंड, शत्रुंजय मिश्रा, रामकेश पनिका, राजपति साहनी, राजीव त्रिपाठी, कौशलेश पाठक, धीरज पांडेय, बंशीधर पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अनवर हुसैन, श्याम बहादुर सिंह, सालिग्राम कनुजिया, शैलेंद्र चतुर्वेदी, रामकृपाल त्रिपाठी, हरिनाथ खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed