फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Strategy made to follow lock down

लॉक डाउन का पालन कराने केलिए बनी रणनीति

Sun, 19 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Strategy made to follow lock down
सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में रविवार को लॉक डाउन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम, एसपी के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। लॉक डाउन के प्रति लोगों को जागरूक करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी गेहूं खरीद केन्द्रों पर किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, धूप से बचने के लिए टेंट आदि का इंतजाम किया जाना चाहिए। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि डाक विभाग द्वारा हर गावों में माइक्रो एटीएम से धनराशि का भुगतान करायाजा रहा है। गांवों में मनेरगा के तहत जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। गर्मी के दिनों में जिन गांवों में पानी की समस्या होगी, वहां पर टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। गेहूं की कटाई के लिए किसान जनपद के अन्य स्थानों से मजदूर ला सकते हैं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

कृषि उपकरण, बीज, उर्वरक की दुकानें खुली रहेंगी। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत जरूरी होने पर दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति, चार पहिया पर दो व्यक्ति आवागमन कर सकेंगे। बाजार बंद रहेंगे। लाकडाउन तीन मई तक है। इस अवधि में इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। वाहन का पास न होने पर चालान किया जाएगा। सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, संजीव गोड़, हरिराम चेरो, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed