फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stopped the marriage being done to a person twice the age of the innocent

मासूम की दोगुने उम्र के व्यक्ति से कराई जा रही शादी को रोका

Fri, 11 Feb 2022 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stopped the marriage being done to a person twice the age of the innocent
फुलवार गांव में बृहस्पतिवार को 13 साल की मासूम की दोगुने उम्र वाले व्यक्ति से शादी कराई जा रही थी। सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम पहुंच गई। ये जानकारी जब लड़के के पक्ष को हुई तो राजस्थान से शादी करने आ रहे दूल्हे समेत अन्य लोग फरार हो गए। बाल संरक्षण इकाई टीम ने शादी रुकवा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच वर्ष पूर्व फुलवार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी किसी तरह से नाबालिग छह बच्चों को पाल पोस रही है। इसका फायदा उठाते हुए बिचौलियों ने निराश्रित की एक नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के रहने वाले 30 वर्षीय व्यक्ति से तय करा दी। बृहस्पतिवार की शाम राजस्थान से कुछ लोग दूल्हे को लेकर शादी करने के लिए जाने वाले थे। इसकी जानकारी होने पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टंडन ने बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी गायत्री दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रोमी पाठक, ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम को मौके पर भेजा। टीम विंढमगंज थाने पहुंच कर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान से संपर्क किया तो वे फोर्स के साथ फुलवार पहुंच गए। टीम ने देखा कि शादी की तैयारी चल रही थी। जांच में पता चला कि पिता की मृत्यु पांच वर्ष पहले ही हो गई है। इस पर किशोरी की मां और चाचा से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा गया तो उन्होंने कोई भी साक्ष्य उपलब्ध कराने में असमर्थता जता दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल संरक्षण इकाई टीम नाबालिग की शादी रुकवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed