फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stolen bars worth Rs 4.5 lakh recovered

साढ़े चार लाख रुपये की चोरी की सरिया बरामद

Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Stolen bars worth Rs 4.5 lakh recovered
स्थानीय तापीय परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सी परियोजना का निर्माण करा रही दुशान कंपनी से बड़े पैमाने पर सरिया चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की सरिया बरामद की है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को नीले रंग के एक पावर ट्रैक ट्रैक्टर पर भारी मात्रा में सरिया चोरी कर कुछ लोग ले जारहे थे। सरिया उतारने को लेकर ट्रैक्टर पर सवार लोगों में वाद विवाद होने लगा। अचानक पुलिस के मौके पर पहुंचते ही ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। इस बीच किसी ने कंपनी के अधिकारियों को सरिया चोरी किए जाने की सूचना दे दी। चोरी की सूचना मिलते ही कंपनी के सुपरवाइजर दिनेश कुमार यादव, अरुण कुमार सिंह, सिक्योरिटी गार्ड अमित सिंह व आर्किटेक्चर मैनेजर मिस्टर लांबा मौके पर पहुंच गए। कंपनी के जिम्मेदारों ने बताया कि ट्रैक्टर पर लगभग 60 क्विंटज से ज्यादा 8 एमएम और 10 एमएम की सरिया निकाल कर चोरी की गई है। दुशान कंपनी की ओर से अपने पेटी ठेकेदारों को सरिया उपलब्ध कराया जाता है। ऐसी स्थिति में गलत तरीके से सरिया सी परियोजना परिसर से बाहर निकाला गया है। बताया कि चोरी की गई सरिया की कीमत लगभग साढ़े चार लाख से ज्यादा है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। ओबरा प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में सूचना मिली है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed