{"_id":"628258e2fa7aee7f2a465460","slug":"sticks-went-between-two-sides-regarding-the-transaction-of-rupees-sonbhadra-news-vns653799416","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पूरब मोहाल में रविवार की रात रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मनबढ़ों ने एक युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से भी एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो पिटाई करने वाले फरार हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रुपये की लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसकी जानकारी होने पर घायल के घरवाले मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी सीमा की तहरीर पर पवन कुमार और तीन अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला का कहना है कि विपक्षियों ने अनायास उसके भतीजे बंटी (33) को पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से भी एक महिला को चोट लगने की बात कही जा रही है। कहा कि मारपीट में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है।