फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Stepson removed killer, together with friend was murdered

सौतेला बेटा निकाला हत्यारा, दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या

Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Stepson removed killer, together with friend was murdered
अनपरा। विन्ध्यनगर पुलिस ने मंगलवार को हत्या का राजफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने मंगलवार को दोपहर एसपी कार्यालय में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गत 31 जनवरी को विन्ध्यनगर थाना अंतर्गत ग्राम सेमरिया निवासी 40 वर्षीय शकुंतला जायसवाल पत्नी विजय जायसवाल की हत्या कर घर के पिछवाड़े खेत में फेंक दिया गया था। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। जांच में पता चला कि मृतका का एक सौतेला बेटा रामजी उर्फ गुड्डू जायसवाल किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने घटनास्थल एवं घटनाक्रम के संबंध में जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से वह नाराज चल रहा था। गुड्डू ने आपने साथी संजय शाह निवासी गहिलगढ़ के साथ मिलकर सौतेली माँ की हत्या की बात कबूल की है। आरोपी गुड्डू द्वारा सौतेली मां की हत्या करने के बदले में 10 डिसमिल जमीन और पैसे का लालच अपने दोस्त को दिया था। विन्ध्यनगर पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बका, रक्तरंजित कपड़े , सोने का लाकेट, चाँदी का पायल, जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed