{"_id":"d5231f6197d6090bcb1d040f3800d805","slug":"stay-connected-with-mainstream-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य धारा से जुड़े रहें ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य धारा से जुड़े रहें ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Fri, 06 Feb 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश की सीमा से सटे कन्हारी में शुक्रवार को कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कल्याणकारी शिविर लगा इमदाद बांटी गईं। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र दूबे ने ग्रामीणों से मुख्यधारा से जुड़े रहने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के लिए आवास समेत कई लाभकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।
कहा कि जिन गांवों में हैंडपंप फ्लोराइड और आयरन युक्त पानी उगल रहे है, वहां आरओ प्लांट लगाने की पहल शुरू हो गई है। जल्द ही प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा।
विशिष्ट अतिथि एसपी शिवशंकर यादव ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। ग्रामीण किसी के बहकावे में न आएं।
हर हाल खुद को समाज की मुख्यधारा में बनाए रखें। कहा कि जिस किसी को भी अपने आसपास की गतिविधि संदिग्ध समझ में आए, वह तत्काल पुलिस को सूचना दे।
उसका नाम गोपनीय रखते हुए त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लालजी तिवारी, विनोद तिवारी, कैलाश, राजेंद्र तिवारी, ममता सिंह, कोमल सिंह, पारसनाथ आदि ने कम्युनिटी पुलिसिंग की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आदर्श नागरिक का दायित्व निभाना होगा।
विज्ञापन
इस दौरान 80 मोबाइल, 750 कंबल, 180 साड़ी, 43 साइकल, 15 सिलाई मशीन, 35 टार्च, 335 लोगों को 15 किलो चावल और पांच किलो दाल का पैकेट वितरित किया गया। इससे परसौना, इमलीपोखर, तेंदूहार, मूर्तिया के ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस मौके पर सीओ सच्चिदानंद, घोरावल थानाध्यक्ष भारतभूषण तिवारी, जयंत यादव, गजानंद यादव, आरके सिंह, जाबिर अली आदि मौजूद रहे।